सीएम मोहन यादन ने सिंहस्थ 2028 की तैयारियों को लेकर उज्जैन की जनता से आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उज्जैन कुंभ मेला 2029 के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं उज्जैन आएंगे। इसके लिए उज्जैन और सिंहस्थ क्षेत्र के आसपास के लोग सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए अपने आवास पर या अपनी खाली जगह पर पक्के या कच्चे अतिथि निवास बनाएं। समाज की सहभागिता से सिंहस्थ का आयोजन और भव्य एवं दिव्य होगा।
सीएम मोहन यादव ने कहा, महाकाल लोक की तरह बनेगा श्री रामराजा लोक | Khabar Digital
CM मोहन यादव ने की गोवर्धन पूजा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव गोवर्धन पूजा के अवसर पर उज्जैन स्थित तिलकेश्वर गौशाला पहुंचे। उन्होंने यहां में विधि-विधान से गोवर्धन पूजा की। उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली-कल्याण की कामना की। सीएम डॉ. यादव ने गौमाता को चुनरी ओढ़ाई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि गोवर्धन पूजा का प्रकृति पूजा से जुड़ने का अवसर देती है। यह हमारी सनातन संस्कृति का गौरव है। आज से नया वर्ष भी प्रारंभ होता है। इसमें प्रकृति मुस्कुराती है और किसानों के जीवन में खुशहाली आती है। उन्होंने कहा कि भारत की ऋषि परंपरा के अनुसार गौ-माता से हमारा हज़ारों साल पुराना संबंध है। गौ-माता में 33 कोटि देवताओं का आवास होता है।
सिंहस्थ 2029 की तैयारियां तेज, सीएम ने 800 करोड़ के विकास कार्यों का किया भूमि पूजन
सीएम मोहन यादव सिंहस्थ कुंभ मेला 2029 की तैयारियों के लेकर हर दिन विकास कार्यों की सौगात दे रहै हैं। इसी क्रम में सीएम मोहन यादव ने गोवर्धन पूजा पर उज्जैन में वाल्मिकी धाम परिसर के पास पुलिस थाना खोलने और उज्जैन में 800 करोड़ के विभिन्न विकास कार्यों का भूमि-पूजन किया।
इसमें क्षिप्रा किनारे घाट के निर्माण तथा सिंहस्थ क्षेत्र में सड़क निर्माण भी किया जाएगा। उन्होंने कहा कि मेरा उज्जैन, सिंहस्थ क्षेत्र और आसपास लोगों से आग्रह है कि सिंहस्थ में आने वाले श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए अपने आवास पर या अपनी खाली जगह पर पक्के या कच्चे अतिथि निवास बनाएं। समाज की सहभागिता से सिंहस्थ का आयोजन और भव्य एवं दिव्य होगा।








