सिवनी: बूंद-बूंद को तरसे ग्रामीण, नेशनल हाईवे पर उतरा आक्रोश, प्रशासन ने दिया 3 दिन का समय, घंटों ठप रहा ट्रैफिक

K
Khabar Digital Desk

0 बार पढ़ा गया

सिवनी: बूंद-बूंद को तरसे ग्रामीण, नेशनल हाईवे पर उतरा आक्रोश, प्रशासन ने दिया 3 दिन का समय, घंटों ठप रहा ट्रैफिक

​गणेशगंज/लखनादौन/ राकेश यादव/ खबर डिजिटल/ पेयजल की भीषण किल्लत से जूझ रहे ग्राम पंचायत बिजना और अमान टोला के ग्रामीणों का धैर्य आखिरकार जवाब दे गया। पिछले एक साल से बूंद-बूंद पानी को तरस रहे ग्रामीणों ने गुरुवार दोपहर लगभग 1 बजे नेशनल हाईवे-44 (गणेशगंज-नागपुर-जबलपुर मार्ग) पर उतरकर चक्का जाम कर दिया। सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और आवागमन पूरी तरह ठप हो गया।

​प्रशासनिक उपेक्षा से फूटा आक्रोश

​आंदोलनकारियों का आरोप है कि वे लंबे समय से सरपंच, सचिव और जिला प्रशासन के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन उनकी शिकायतों को लगातार अनसुना किया गया। आश्वासन बहुत मिले, पर प्यास नहीं बुझी, कहते हुए ग्रामीणों ने सड़क पर ही डेरा डाल दिया। उनकी मांग थी कि जब तक संबंधित विभाग के आला अधिकारी और तहसीलदार लिखित में समाधान की गारंटी नहीं देते, वे हाईवे से नहीं हटेंगे।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/morena-road-accident-truck-hits-bike-three-dead-nh44/

​पुलिस और प्रशासन की मशक्कत

​जाम की सूचना मिलते ही तहसीलदार, लखनादौन व छपारा थाना प्रभारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक तीखी बहस और चर्चा का दौर चला। ग्रामीण इस बार मौखिक वादों पर भरोसा करने को तैयार नहीं थे।

​तीन दिन का अल्टीमेटम और लिखित आश्वासन

​स्थिति की गंभीरता को देखते हुए विभागीय अधिकारियों ने ग्रामीणों को तीन दिवस के भीतर पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने का लिखित आश्वासन दिया। इस ठोस भरोसे के बाद ग्रामीणों ने जाम समाप्त किया। हालांकि, ग्रामीणों ने दो टूक चेतावनी दी है कि यदि 72 घंटों में नलों से पानी नहीं टपका, तो वे दोबारा हाईवे जाम करेंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।

https://khabardigital.com/madhya-pradesh/dindori-teacher-reinstated-after-nine-years-jansunwai-success/
शेयर करें:

संबंधित खबरें

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

about 1 hour ago

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

about 1 hour ago

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

about 2 hours ago

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

about 2 hours ago

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

about 2 hours ago

मध्यप्रदेश कांग्रेस में जल्द होगी बंपर नियुक्तियां... चंचलेश को फिर से सोशल मीडिया विभाग की जिम्मेदारी!

about 3 hours ago

और पढ़ें

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi
सरकारी योजनाएं

PMAY | पीएम आवास योजना से करोड़ों परिवारों को पक्की छत मिली, जनधन योजना से करोड़ों लोग..: PM Modi

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा
मध्यप्रदेश

कभी नारियल बेचकर चलाते थे गुजारा, अब धनतेरस पर खरीदी AC कार... छतरपुर के अजय पार बाबा की सोशल मीडिया पर चर्चा

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह
मध्यप्रदेश

अयोध्या की सरयू तर्ज पर विकसित होगा मां नर्मदा का तट, अगले दो-तीन महीनों में होगा भूमिपूजन: मंत्री राकेश सिंह

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड
मध्यप्रदेश

गोवर्धन पूजा: MP में सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाली 5 गायों के पशुपालकों को मिलेगा अवार्ड

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई
मध्यप्रदेश

Breaking News: देवास शराब कांड: राहुल जायसवाल को कांग्रेस ने पार्टी से निकाला... खातेगांव TI को गाड़ी से कुचलने के मामले में कार्रवाई

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा
मध्यप्रदेश

MP Weather Update: मध्यप्रदेश में बढ़ने लगी ठंड... पचमढ़ी से ठंडा हुआ इंदौर, 14 शहरों में 14 डिग्री से नीचे पहुंचा पारा

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें
बिजनेस न्यूज

दीपावली पर डॉ. आशा शर्मा का संदेश, कहा- पाठक खबर डिजिटल से लगातार जुड़े रहें

आउटसोर्स कर्मचारियों को मिलेगा न्यूनतम वेतनमान का लाभ... राजस्थान हाईकोर्ट ने 60 दिन में आदेश लागू करने के दिए निर्देश
राजस्थान

33 रुपये MRP वाले राजश्री पान मसाला के साथ जर्दा जोड़कर 40 में बिक्री का आरोप, ग्राहकों से 4.50 रुपये अधिक वसूली!