Monday, November 2, 2026
Homeउत्तर प्रदेशUP News: उत्तरप्रदेश में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका… नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने...

UP News: उत्तरप्रदेश में कांग्रेस को लगा बड़ा झटका… नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने दिया इस्तीफा

बीएसपी छोड़कर ही कांग्रेस में आए थे सिद्दीकी

लखनऊ/खबर डिजिटल/ एक बार फिर उत्तरप्रदेश में कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने पार्टी के सभी पदों के साथ ही प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है। उनके पार्टी छोड़ने की वजह फिलहाल साफ नहीं है, लेकिन वे नाराज चल रहे थे। इस बीच अटकलें है कि वे फिर से बीएसपी का दामन थाम सकते हैं। जिसके लिए उनकी बसपा सुप्रीमो मायावती से चर्चा हो चुकी है। नसीमुद्दीन सिद्दीकी बीएसपी छोड़कर ही कांग्रेस में आए थे।

कई बातों से नाराज थे नसीमुद्दीन सिद्दीकी
जानकारी के मुताबिक नसीमुद्दीन सिद्दीकी कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे थे। कहा जा रहा था कि कांग्रेस में उन्हें उचित सम्मान नहीं मिला। कांग्रेस ने उनकी सही तरीके से इस्तेमाल नहीं किया, इस तरह की बातें भी सामने आ रही हैं। बताया जा रहा है कि वे राज्यसभा में जाना चाहते थे लेकिन पार्टी ने ऐसा नहीं किया, जिसकी नाराजगी उन्होंने जाहिर की थी। हाल में राहुल गांधी रायबरेली के दौरे पर थे उस दौरान नसीमुद्दीन सिद्दीकी राहुल गांधी से मिलना चाहते थे, लेकिन उन्हें परमिशन नहीं मिली। इस बात को लेकर भी वे नाराज थे।

सियासी अटकलों का बाजार गर्म
नसीमुद्दीन सिद्दीकी के कांग्रेस छोड़ने के बाद सियासी अटकलें शुरु हो चुकी है। ऐसी चर्चा है कि वे एक बार फिर से बीएसपी में जा सकते हैं। बता दें कि एक समय नसीमुद्दीन सिद्दीकी बीएसपी के कद्दावर नेता माने जाते थे। साथ ही वो बीएसपी चीफ मायावती के बेहद करीबी भी और जब सूबे में बीएसपी की सरकार थी, उस वक्त उनकी तूती बोलती थी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट