P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशGIRLS MISSING IN MP: 5 साल में 54 हजार बेटियां कहां गईं?

GIRLS MISSING IN MP: 5 साल में 54 हजार बेटियां कहां गईं?

उमंग सिंघार ने मोहन सरकार को घेरा...

GIRLS MISSING IN MP: मध्यप्रदेश में 5 साल में 54 हजार से अधिक बेटियां कहां गईं? आज ये सवाल हर कोई पूछ रहा है। पुलिस मुख्यालय के आंकड़ों के अनुसार पिछले पांच सालों में 1 जनवरी 2021 से 31 दिसंबर 2025 तक मध्य प्रदेश से कुल 54 हजार 803 बालिकाएं गुम हुई हैं। वहीं साल 2025 में गायब हुई 14 हजार 520 बालिकाओं की बरामदगी भी हुई है। इनमें सबसे ज्यादा मामले वर्ष 2025 में सामने आए। इस दौरान 13 हजार 146 नई गुमशुदगी दर्ज की गई थी।

उज्जैन में CM मोहन यादव, देंगे करोड़ों की सौगात – Khabar Digital

कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने कहा, जवाबदेही तय करें सरकार

कांग्रेस नेता उमंग सिंघार ने कहा सोशल मीडिया X पर एक खबर की क्लिप पोस्ट करते हुए लिखा कि यह सिर्फ आँकड़े नहीं, महिला सुरक्षा पर गंभीर प्रश्नचिह्न हैं। पिछले 5 वर्षों में प्रदेश से 54,803 बालिकाएँ लापता और वर्ष 2025 में ही 13,146 FIR ये आंकड़े साबित करते हैं कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।

यह कोई फिल्म नहीं: 50 दिन में 4,200 KM दौड़कर भारत नापेगा इंदौरी मिल्खा – Khabar Digital

उमंग सिंघार ने कहा कि ऐसा प्रतीत होता है कि गृह विभाग की डोर मुख्यमंत्री जी के हाथ से फिसलती जा रही है। चुनावी समय में किए गए बड़े-बड़े दावे जमीनी हकीकत में शून्य साबित हुए हैं “महिला सुरक्षा” और “नारी सशक्तिकरण” केवल नारे बनकर रह गए हैं। उमंग सिंघार ने मुख्यमंत्री मोहन यादव से इस गंभीर विषय का तत्काल संज्ञान लेने और प्रदेश की बेटियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ दोषियों पर कठोर कार्यवाही कर जवाबदेही तय करने की बात कही है।

रिकवरी रेट में सुधार, ये है सरकारी आकड़ा

मध्यप्रदेश में लापता बालिकाओं की बरामदगी के आंकड़ों में वर्ष 2025 में 14हजार 520 लड़कियों को पुलिस ने ढूंढ निकाला। बीते पांच सालों में कुल 52हजार 176 लड़कियों का पता लगाया जा चुका है। 31 दिसंबर 2025 तक 2हजार 627 लड़कियां अभी भी लापता हैं, जिनकी तलाश जारी है। यह संख्या पिछले वर्ष के 4हजार 001 लंबित मामलों की तुलना में कम है। सरकारी आंकड़ों के अनुसार 2021 में 9हजार 407 मामले दर्ज हुए और 10हजार 204 लड़कियां मिली। 2022 में 9हजार 093 मामले और 8हजार 979 बरामदगी हुई। 2023 में 11हजार 250 केस दर्ज हुए, जिनमें से 10हजार 430 लड़कियां मिली। 2024 में 11हजार 907 मामले सामने आए और 11 हजार 670 की बरामदगी हुई।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट