डेस्क। उत्तर प्रदेश पुलिस विभाग के लिए बड़ी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने प्रदेश के 28 PPS (प्रांतीय पुलिस सेवा) अधिकारियों को भारतीय पुलिस सेवा (IPS) में प्रमोट करने की मंजूरी दे दी है। यह आदेश 1 जुलाई की देर रात जारी किया गया। प्रमोशन मिलने के बाद सभी अधिकारियों को अब IPS कैडर का दर्जा मिलेगा।
1997 से 2000 बैच के अधिकारियों को मिला प्रमोशन
1997 से 2000 बैच के PPS अधिकारियों को IPS में पदोन्नति दी गई है। लंबे समय से इन अधिकारियों के प्रमोशन का इंतजार किया जा रहा था। केंद्र की मंजूरी मिलने के बाद अब उनकी नई तैनाती और अन्य औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
संजय कुमार यादव का प्रमोशन फिर टला
इस बार भी 1993 बैच के PPS अधिकारी संजय कुमार यादव को IPS प्रमोशन नहीं मिल सका। जानकारी के अनुसार वे पिछले चार वर्षों से निलंबित (सस्पेंड) हैं। इसी कारण उनका प्रमोशन फिलहाल लंबित रखा गया है।


ये खबर भी पढ़ें..
