इंदौर रेलवे स्टेशन और परिसर में थूकना अब यात्रियों को महंगा पड़ सकता है. रेलवे ने थूकने और गंदगी फैलाने पर लगने वाले जुर्माने की राशि 500 रुपये से बढ़ाकर 1000 रुपये कर दी है.
बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन 17 और 18 सितंबर को मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे. राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका पहला MP दौरा है. वे 17 सितंबर को इंदौर पहुंचने के बाद उज्जैन जाएंगे, जहां रामघाट पर शिप्रा आरती और 'आशीर्वाद का दीया' कार्यक्रम में शामिल होंगे.
पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है. 16 सितंबर से पेट्रोल 4.10 पाकिस्तानी रुपये महंगा होकर 384.34 रुपये प्रति लीटर हो गया, जबकि हाई-स्पीड डीजल की कीमत 415.83 रुपये प्रति लीटर पहुंच गई.
समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर कई मुद्दों को लेकर निशाना साधा. सपा की ओर से जारी बयान के मुताबिक, उन्होंने प्रशासन, भ्रष्टाचार, रोजगार, महिला सुरक्षा, स्वास्थ्य और कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पर सवाल उठाए.
आधार कार्ड में नाम गलत होने या नाम बदलने की जरूरत होने पर इसे अपडेट कराया जा सकता है. इसके लिए ऑनलाइन प्रक्रिया के अलावा आधार एनरोलमेंट या अपडेट सेंटर पर जाकर ऑफलाइन अपडेट का विकल्प भी मौजूद है.