Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशजवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में चोरों का तांडव: एक ही रात में...

जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में चोरों का तांडव: एक ही रात में 5 घरों को बनाया निशाना, लाखों का माल पार

कान्हीवाड़ा सिवनी जिले के कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र स्थित जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर में चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। चोरों ने एक साथ पांच घरों को अपना निशाना बनाते हुए लाखों रुपए के चांदी सोने के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। इस घटना के बाद से स्थानीय रहवासियों और विद्यालय परिवार में दहशत का माहौल है।

चोरों ने विद्यालय परिसर के भीतर स्थित पांच अलग-अलग आवासों को एक ही रात में निशाना बनाया। चोर घरों से सोने-चांदी के आभूषणों सहित नगदी रकम चुराकर फरार हो गए, जिससे पीड़ितों को बड़ा आर्थिक नुकसान हुआ है।

प्रतिष्ठित और सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील माने जाने वाले जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर के अंदर इस तरह की बड़ी चोरी होने से संस्थान की सुरक्षा व्यवस्था पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं।

कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र में चोरी की यह दूसरी बड़ी घटना है, जिससे स्थानीय पुलिस की रात्रि गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खुल गई है।घटना की सूचना मिलते ही कान्हीवाड़ा थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड टीम को भी घटनास्थल पर बुलाया गया, जो साक्ष्य जुटाने में जुटी हुई है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के इलाकों के संदिग्धों से पूछताछ के साथ ही चोरों की तलाश शुरू कर दी है। क्षेत्र में लगातार हो रही इन वारदातों से लोगों में पुलिस के खिलाफ आक्रोश भी देखा जा रहा है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट