P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीआगामी पर्वों एवं बरसी मेला आयोजन के मद्देनजर नगरीय एवं उपनगरीय क्षेत्रों...

आगामी पर्वों एवं बरसी मेला आयोजन के मद्देनजर नगरीय एवं उपनगरीय क्षेत्रों में विशेष सफाई के प्रयास जारी

खबर डिजिटल कटनी ✍️(सौरभ श्रीवास्तव) आगामी दीपावली एवं बरसी मेला को दृष्टिगत रखते हुए महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी और निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर निगम प्रशासन द्वारा नगरीय एवं उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर में विशेष सफाई अभियान चलाकर नागरिकों को बेहतर सफाई व्यवस्था उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। सार्वजनिक मार्गों की कराई गई सफाई निगम के स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि सुचारू सफाई व्यवस्था के मद्देनजर स्वच्छता मित्रों द्वारा मंगलवार प्रातः नगर के मुख्य मार्गों स्टेशन रोड से मिशन चौक ,आजाद चौक होते हुए जगन्नाथ चौक, बस स्टैंड परिसर, मैकेनिक लाइन, पन्ना मोड़, मिशन चौक ओवर ब्रिज, कनकने स्कूल प्रांगण सहित मुख्य मार्गों के डिवाइडर की सफाई का कार्य किया जाकर नगर को साफ एवं स्वच्छ रखने के प्रयास किए गए। वहीं बाजार क्षेत्रों झंडा बाजार, सराफा बाजार एवं अन्य स्थलों के साथ ही वार्डों में गलियों की सफाई कराकर कचरे का संग्रहण कर डंपिंग यार्ड भिजवाया गया। माधवनगर में विशेष अभियान जारी उपनगरीय क्षेत्र माधव नगर में आयोजित होने वाले बरसी मेले को दृष्टिगत रखते हुए मंगलवार प्रातः केरन लाइन, माधव शाह हॉस्पिटल के सामने, बाबा माधव शाह दरबार के आस पास ,माधव नगर स्टेशन के अंदर एवं बाहर, अमीरगंज रोड, गुरुद्वारा मार्ग सहित नगर निगम उप कार्यालय से माधव नगर गेट तक विशेष सफाई अभियान के तहत मार्ग की सफाई के साथ सड़क किनारे लगी खरपतवार की कटाई की जाकर एकत्रित कचरे का उठाव कार्य किया गया। निगम प्रशासन की अपील निगम प्रशासन ने नागरिकों से दीपाली की सफाई के दौरान घरों से निकलने वाले कचरे को सार्वजनिक स्थलों में न डालकर निगम के कचरा ठेला अथवा वाहन में देकर ही नगर की सफाई व्यवस्था की सुचारू रखने में सहयोग प्रदान करने का आग्रह किया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट