कटनी – आगामी दीपावली एवं बरसी मेले को दृष्टिगत रखते हुए निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार के निर्देश पर नगर निगम प्रशासन द्वारा नगरीय एवं उपनगरीय क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया जा रहा है। इसका उद्देश्य नागरिकों को बेहतर एवं सुचारू स्वच्छता सुविधा प्रदान करना है।
सार्वजनिक मार्गों की सफाई
निगम के स्वास्थ्य अधिकारी संजय सोनी ने बताया कि नगर के मुख्य मार्गों, जैसे स्टेशन रोड, मिशन चौक, आजाद चौक, जगन्नाथ चौक, बस स्टैंड परिसर, मैकेनिक लाइन, पन्ना मोड़, मिशन चौक ओवरब्रिज, कनकने स्कूल प्रांगण आदि में डिवाइडर एवं सड़क किनारे की सफाई का कार्य संपन्न किया गया। वहीं झंडा बाजार, सराफा बाजार सहित वार्डों की गलियों की सफाई कर कचरे को डंपिंग यार्ड भेजा गया।
माधवनगर में विशेष अभियान
उपनगरीय क्षेत्र माधवनगर में आयोजित होने वाले बरसी मेले के मद्देनजर केरन लाइन, माधव शाह हॉस्पिटल के सामने, बाबा माधव शाह दरबार के आसपास, माधव नगर स्टेशन के अंदर और बाहर, अमीरगंज रोड, गुरुद्वारा मार्ग सहित निगम उपकार्यालय से माधव नगर गेट तक विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इसमें सड़क किनारे लगी खरपतवार की कटाई और कचरे का उठाव कार्य भी शामिल रहा।
निगम प्रशासन की अपील
नगर निगम ने नागरिकों से अपील की है कि दीपावली के दौरान घरों से निकलने वाले कचरे को सार्वजनिक स्थलों में न डालें, बल्कि निगम के कचरा ठेला या वाहन में देकर सफाई व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।
दीपावली एवं बरसी मेले से पूर्व विशेष सफाई अभियान जारी
सम्बंधित ख़बरें


