Wednesday, November 4, 2026
Homeमध्यप्रदेशग्वालियरग्वालियर ब्रेकिंग : जिला न्यायालय में बड़ा हादसा होने से टला.. पूछताछ...

ग्वालियर ब्रेकिंग : जिला न्यायालय में बड़ा हादसा होने से टला.. पूछताछ में जुटी पुलिस

ग्वालियर जिला न्यायालय में बड़ा हादसा होने से टला… ग्वालियर जिला न्यायालय की चौथी मंजिल से एक युवती ने सुसाइड करने का प्रयास किया, जिससे पूरे न्यायालय परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हालाँकि, न्यायालय परिसर में तैनात सुरक्षाकर्मियों और वहां मौजूद लोगों की सतर्कता से युवती को समय रहते सुसाइड करने से रोक लिया गया।

सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत हस्तक्षेप करते हुए युवती को सुरक्षित पकड़ लिया और उसे यूनिवर्सिटी थाना पुलिस को सौंप दिया। पुलिस अब युवती से इस प्रयास के पीछे के कारणों की पूछताछ कर रही है।

इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है, जिसे देख कर लोग चौंक गए हैं। वीडियो में न्यायालय परिसर में युवती को चौथी मंजिल से नीचे छलांग लगाने का प्रयास करते हुए दिखाया गया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट