Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकोतवाली पुलिस ने किया हनुमान गंज चोरी का खुलासाघर में प्लम्बर का...

कोतवाली पुलिस ने किया हनुमान गंज चोरी का खुलासाघर में प्लम्बर का काम करने आया मिस्त्री ही निकला चोर, चोरी की चैन व पर्स बरामद


कोतवाली पुलिस ने किया हनुमान गंज चोरी का खुलासा
घर में प्लम्बर का काम करने आया मिस्त्री ही निकला चोर, चोरी की चैन व पर्स बरामद
कटनी – कोतवाली पुलिस ने हनुमान गंज क्षेत्र में हुई चोरी की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी घर में प्लम्बर का काम करने के बहाने घुसा था और मौके का फायदा उठाकर अलमारी से सोने की चैन, नगदी और पर्स चुरा ले गया था।
थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय ने बताया कि फरियादी सुरेन्द्र गुप्ता निवासी हनुमान गंज ने 3 अक्टूबर को रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर की मरम्मत के दौरान नल फिटिंग का काम करने वाले प्लम्बर ने अलमारी से दो तोला वजनी सोने की चैन (जिसमें गणेश जी की लॉकेट लगी थी), 20 हजार रुपए नगद और एक काले रंग का पर्स जिसमें आधार कार्ड व फोटो रखे थे, चोरी कर लिए।
मामले की जांच के दौरान फरियादी ने प्लम्बर दिलीप कुमार तिवारी पिता रामनरेश तिवारी (उम्र 34 वर्ष), निवासी ग्राम घिनौची, थाना कुठला पर संदेह व्यक्त किया। पुलिस ने जब आरोपी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपराध स्वीकार कर लिया। आरोपी के मेमोरेण्डम पर चोरी की गई सोने की चैन (कीमत लगभग ₹2 लाख), लॉकेट सहित और पर्स जिसमें फरियादी के दस्तावेज थे, बरामद कर लिए गए। आरोपी ने नगद राशि खर्च कर देने की बात बताई है

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट