P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीहनुमान गंज में हुई चोरी का खुलासा प्लम्बर निकला चोरकोतवाली पुलिस...

हनुमान गंज में हुई चोरी का खुलासा प्लम्बर निकला चोरकोतवाली पुलिस की कार्रवाई, दो तोला सोने की चैन और पर्स बरामद

Saurabh shrivastav /खबर डिजिटल कटनी न्यूज़ — कोतवाली पुलिस ने हनुमान गंज क्षेत्र में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। चोरी करने वाला कोई और नहीं बल्कि घर में नल फिटिंग का काम करने आया प्लम्बर ही निकला।पुलिस के अनुसार फरियादी सुरेन्द्र गुप्ता निवासी हनुमान गंज, वर्मा गली ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनके घर की मरम्मत के दौरान लकड़ी की अलमारी से दो तोला सोने की चैन (गणेश लॉकेट सहित), ₹20,000 नकद और एक काला पर्स जिसमें आधारकार्ड व फोटो रखे थे, चोरी हो गए थे।शंका के आधार पर पुलिस ने घर में काम करने वाले प्लम्बर दिलीप कुमार तिवारी (उम्र 34 वर्ष), निवासी ग्राम घिनौची, थाना कुठला को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। पहले तो उसने घटना से इंकार किया, लेकिन पुलिस की पूछताछ में उसने चोरी की बात कबूल कर ली। आरोपी के मेमोरेण्डम पर सोने की चैन व पर्स बरामद किए गए, जबकि नगदी खर्च हो जाने की बात उसने बताई।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।बरामद सामान:सोने की चैन (गणेश लॉकेट सहित) — कीमती ₹2,00,000आधारकार्ड व फोटो सहित पर्सपुलिस टीम:चोरी की पतासाजी में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अति. पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया, नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमति नेहा पचीसिया, एवं थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय के नेतृत्व में प्र.आर. अशोक सिंह, नीरज तिवारी, अनिल सेंगर, वीरेन्द्र सिंह, पुष्पराज सिंह, दीपक तिवारी, अमरजीत सिंह, मंसूर हुसैन, मोहन मण्डलोई की महत्वपूर्ण भूमिका रही

hanumanganj-chori-ka-khulasa-plumber-nikla-chor

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट