Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीमहापौर ने निज निवास में मातृशक्तियों संग करवाचौथ की पूजा कर दी...

महापौर ने निज निवास में मातृशक्तियों संग करवाचौथ की पूजा कर दी शुभकामनाएं

महापौर ने निज निवास में मातृशक्तियों संग करवाचौथ की पूजा कर दी शुभकामनाएं

कटनी —महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने करवाचौथ पर्व के अवसर पर निज निवास में आयोजित पूजन कार्यक्रम के दौरान नगर की मातृशक्तियों के साथ विधिवत पूजा-अर्चना कर उनके सुखमय दांपत्य जीवन की मंगलकामनाएं दीं।इस अवसर पर महापौर ने कहा कि करवाचौथ भारतीय संस्कृति का वह पावन पर्व है, जो नारी शक्ति के त्याग, समर्पण और प्रेम का प्रतीक है। यह पर्व परिवारिक एकता, आपसी विश्वास और जीवनसाथी के प्रति अटूट आस्था का संदेश देता है।महापौर श्रीमती सूरी ने पूजन उपरांत उपस्थित सभी व्रतधारी महिलाओं को बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सौभाग्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान नगर की अनेक मातृशक्तियां शामिल रहीं और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा संपन्न की गई।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट