P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशमप्र सरकार दे सकती है कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, सीएम डॉ. मोहन...

मप्र सरकार दे सकती है कर्मचारियों को दिवाली गिफ्ट, सीएम डॉ. मोहन बढ़ा सकते हैं DA

काफी दिनों से कर्मचारियों को इंतजार, बढ़ोत्तरी के बाद 58 फीसदी होगा DA

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ दिवाली के मौके पर मध्यप्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को सौगात मिल सकती है। सीएम डॉ. मोहन यादव की सरकार महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर सकती है, क्योंकि केंद्र सरकार ने अपने कर्मचारियों का 3 फीसदी महंगाई भत्ता और महंगाई राहत की राशि बढ़ा दी गई है। जिसकी सुगबुगाहट प्रशासनिक गलियारों में सुनाई देने लगी है।

58 फीसदी हो जाएगा महंगाई भत्ता!
फिलहाल मध्यप्रदेश के कर्मचारी अधिकारियों को केन्द्रीय कर्मचारियों के समान 55 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है, लेकिन केन्द्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी कर दी है, जिसके चलते मध्य प्रदेश के कर्मचारी अब महंगाई भत्ते के मामले में केन्द्रीय कर्मचारियों से पीछे हो गए हैं। वहीं राज्य सरकार ने 8 मई 2025 से 55 फीसदी महंगाई भत्ता दिए जाने के आदेश जारी किए थे।

सवा 2 सालों में 35 फीसदी बढ़ा DA
इसी साल सरकार ने 5 फीसदी महंगाई भत्ते की बढ़ोत्तरी की थी, जिसका फायदा कर्मचारियों के साथ पेंशनर्स को भी मिला था। महंगाई भर्ता पिछले सवा 2 सालों में करीबन 35 फीसदी बढ़ा है।
मार्च 2020 में मध्य प्रदेश के कर्मचारियों के डीए में 11 फीसदी की बढ़ोत्तरी की गई थी और यह 20 फीसदी से बढ़कर 31 फीसदी पहुंच गया था।

कर्मचारी नेताओं ने की मांग
प्रदेश के कर्मचारी नेताओं का कहना है कि केन्द्रीय कर्मचारियों को महंगाई राहत मिल जाने के बाद अब राज्य सरकार को भी अपने कर्मचारियों को DA में बढ़ोतरी कर राहत देनी चाहिए। प्रदेश में कर्मचारियों को अभी 55 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है, यदि यह 3 फीसदी बढ़ाया जाता है, तो कर्मचारियों को 1 हजार 395 रुपये से लेकर 12 हजार 690 रुपए तक का फायदा होगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट