Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीपुलिस द्वारा जब्त मादक पदार्थों का विधिवत किया गया विनष्टीकरण

पुलिस द्वारा जब्त मादक पदार्थों का विधिवत किया गया विनष्टीकरण

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल कटनी पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत जब्त किए गए मादक पदार्थों का आज विधिवत विनष्टीकरण (डिस्ट्रक्शन) किया गया। पिछले कई महीनों के दौरान जिले में विभिन्न थाना क्षेत्रों में मादक पदार्थों की बड़ी मात्रा जब्त की गई थी, जिनका माननीय न्यायालय के आदेशानुसार नष्टिकरण किया गया।विनष्टीकरण की यह कार्रवाई जे.के. सीमेंट लिमिटेड, अमानगंज, जिला पन्ना के सीमेंट संयंत्र की भट्टी के भीतर की गई। भट्टी के अंदर उच्च तापमान पर एक-एक करके मादक पदार्थों को जलाकर नष्ट किया गया। इस पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी एवं दस्तावेजीकरण भी कराया गया ताकि पारदर्शिता बनी रहे।इस दौरान पुलिस उप महानिरीक्षक जबलपुर रेंज श्री अतुल सिंह, पुलिस अधीक्षक कटनी श्री अभिनय विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री संपत उपाध्याय, पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) श्री जितेंद्र सिंह, उप पुलिस अधीक्षक कटनी श्री उमराव सिंह तथा प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट