P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशरीवाबीजेपी विधायक सिद्धार्थ तिवारी का दावा, कहा - स्वदेशी ही देश की...

बीजेपी विधायक सिद्धार्थ तिवारी का दावा, कहा – स्वदेशी ही देश की शक्ति

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान, स्वदेशी को अपनाने का लिया संकल्प

रीवा/अरविंद तिवारी/खबर डिजिटल/ जिले के विश्राम गृह त्यौंथर पर आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में मुख्य अतिथि विधायक सिद्धार्थ तिवारी रहे। मुख्य वक्ता भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता रहे। विधायक सिद्धार्थ तिवारी राज ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत का संकल्प केवल एक नारा नहीं, बल्कि नए भारत के निर्माण की दिशा में जन-जन का अभियान है। हर व्यक्ति हर संगठन और हर विचार जब स्वदेशी की भावना से जुड़ता है, तब भारत की शक्ति और सामर्थ्य अनेक गुना बढ़ जाती है।

रोजगार के साधन पैदा होने का किया दावा
विधायक सिद्धार्थ तिवारी ने कहा कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव लाड़ली बहना योजना के तहत बहनों को सशक्त बनाने कार्य कर कर रहे है । वहीं ग्राम टंगहा में निजी संस्था द्वारा बनाए जा रहे कम्प्रेस्ड बायोगैस प्लांट की आधारशिला रखी है, जिससे रोजगार के साधन उत्पन्न होंगे और त्योंथर के किसान और नौजवान भी आत्मनिर्भर भारत अभियान में मजबूती से सहभागिता करेंगे।

भारत को विश्व गुरु बनाने का लिया संकल्प
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व भारत नई बुलंदी को छू रहा है, उन्होंने कहा कि भारत को विश्व गुरु बनाने के लिए आत्म निर्भर भारत बनाना होगा। उन्होंने कहा इसके लिए हम सबको संकल्पित होना होगा हमारे घर में जो भी वस्तु आए स्वदेशी आए। इस दौरान विधायक सिद्धार्थ तिवारी राज व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र गुप्ता ने दीपावली में स्वदेशी उत्पादों का उपयोग करने का संकल्प दिलाया।

वरिष्ठ बीजेपी नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम का संचालन ऋषि तिवारी ने किया। कार्यक्रम के दौरान अलख नारायण केशरवानी,प्रशांत पाठक,गीता मांझी प्रणेश ओझा,मंडल अध्यक्ष घनश्याम यादव,समीर सिंह,वेद मिश्रा नगर परिषद अध्यक्ष कृष्णावती विद्यासागर शुक्ला,विभव जायसवाल, नगर परिषद उपाध्यक्ष सतीश केशवानी,राजकुमार मिश्रा बबलू,जनपद उपाध्यक्ष अंजना सिंह कौशलेश द्विवेदी,गंगा प्रसाद द्विवेदी ,मानिक चंद्र गुप्ता राज नारायण तिवारी,अंकित शुक्ला अनुपम तिवारी,जैनेंद्र मिश्रा,अच्छे लाल चौधरी, शौकी लाल सोनी ,कृपा शंकर पांडेय,सर्वेंद्र मिश्रा,रावेंद्र तिवारी,राकेश प्यासी ,तुलाराम पाठक राजेश सोनी कृपा शंकर पांडेय समेत हजारों की संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट