भोपाल/ ख़बर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार, 15 अक्टूबर 2025 को ओरछा, निवाड़ी, दतिया, रीवा और सिंगरौली जिलों के एकदिवसीय दौरे पर हैं। उनका दिन सुबह से रात तक विभिन्न कार्यक्रमों, बैठकों, लोकार्पण एवं शिलान्यास कार्यक्रमों से पूरी तरह व्यस्त रहेगा।
सुबह के कार्यक्रम
10.00 बजे मुख्यमंत्री ब्रीफिंग एडजी इंस्टीट्यूट/आयुक्त जनसंपर्क में संवाद करेंगे। सुबह 10.15 से 10.30 बजे तक वे बिट्टन मार्केट भोपाल प्रशासन एवं प्रबंधकीय अकादमी से कार द्वारा रवाना होंगे। सुबह 10.30 बजे सड़क सुरक्षा उपायों पर कार्यशाला में हिस्सा लेंगे। सुबह 11.20 से 11.40 बजे भोपाल आगमन के लिए कार से प्रस्थान।
ओरछा और निवाड़ी में आगमन
सुबह 11.45 से 12.50 बजे स्टेट हैंगर भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा ओरछा (जिला निवाड़ी) आगमन। यहाँ स्थानीय कार्यक्रम में श्रीराम राजा लोक एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन, लोकार्पण और हितलाभ वितरण किया जाएगा।
दोपहर के कार्यक्रम
दोपहर 3 बजे से 3.15 बजे हेलिपैड ओरछा से हेलीकॉप्टर द्वारा दतिया के एयरस्ट्रिप के लिए प्रस्थान। दोपहर 3.20 से 04.05 बजे दतिया से वायुमार्ग से रीवा आगमन। दोपहर 4.10 से 04.45 बजे रीवा से हेलिपैड देवसर (जिला सिंगरौली) आगमन और स्थानीय कार्यक्रम में भागीदारी।
शाम के कार्यक्रम
शाम 5.10 से 05.45 बजे हेलिपैड देवसर से रीवा एयरपोर्ट के लिए हेलीकॉप्टर से प्रस्थान। शाम 5.50 बजे से 6.45 बजे रीवा एयरपोर्ट से वायुमार्ग द्वारा स्टेट हैंगर भोपाल वापसी। भोपाल में रात्रि कार्यक्रम और 7 बजे निवास पर आगमन होगा।
शाम 7.45 बजे से 8 बजे ई/280 अरेरा कॉलोनी, भोपाल में कार से आगमन होगा। रात 9 बजे भोपाल मुख्यमंत्री निवास में वापसी।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का आज का पूरा कार्यक्रम जिलों में विकास कार्यों के लोकार्पण, भूमि पूजन, हितलाभ जनसंवाद से जुड़ा है। मुख्यमंत्री का यह दौरा प्रशासनिक सक्रियता और जमीनी विकास को गति देने के उद्देश्य पर देखा जा रहा है।


