P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशरीवा CSP डॉ. रितु उपाध्याय की अनोखी पहल: यहां पुलिस दे रही...

रीवा CSP डॉ. रितु उपाध्याय की अनोखी पहल: यहां पुलिस दे रही बच्चों को शिक्षा और संस्कार

रीवा का अमहिया थाना बना प्ले स्कूल, पुलिस दे रही बच्चों को शिक्षा और संस्कार।

रीवा/ अरविन्द तिवारी/ खबर डिजिटल/ थाने का नाम सुनते ही दिमाग में सख्त पुलिस और अपराधियों की पूछताछ का दृश्य उभरता है, लेकिन रीवा का अमहिया थाना इस छवि को बदल रहा है। यहां पुलिस अब बच्चों को डराने नहीं, बल्कि शिक्षित और संस्कारित करने का काम कर रही है।

रीवा जिले के अमहिया थाना परिसर में हर वर्किंग डे पर एक अनोखा नज़ारा देखने को मिलता है। यहां पुलिसकर्मी न तो अपराधियों से उलझे हैं, न किसी से सख्ती दिखा रहे हैं बल्कि बच्चों के साथ क्लास लगा रहे हैं।

1001951486

थाने में रोजाना बच्चों के लिए शिक्षा, खेल और संस्कार की गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं। नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. रितु उपाध्याय की इस पहल का उद्देश्य है पुलिस और समाज के बीच दूरी को मिटाना, ताकि बच्चे पुलिस को अपना मित्र मानें।

इस दौरान बच्चों को अनुशासन, शिष्टाचार और देशभक्ति के साथ-साथ यह भी सिखाया जाता है कि समाज के जिम्मेदार नागरिक कैसे बनें। फिजिकल एक्टिविटी और मोटिवेशनल सत्र के जरिए बच्चों का आत्मविश्वास बढ़ाया जा रहा है। बच्चे भी इस पहल से बेहद खुश हैं और कहते हैं अब पुलिस अंकल उनके मित्र हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट