स्लीमनाबाद में चोरों का आतंक!
भाव्या ज्वेलर्स पर फायरिंग, चोरों ने की लूटपाट – क्षेत्र में दहशत का माहौल
कटनी – स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र में बीती रात चोरों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाशों ने भाव्या ज्वेलर्स – तेवरी को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, रात करीब 2 बजे बदमाश दुकान में घुसे और 9 किलो चांदी, 1.5 तोला सोना और करीब 10 से 15 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।
भागते समय बदमाशों ने दुकान संचालक नारायण दास सोनी पर फायरिंग भी की, लेकिन गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ।
घटना के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। लोगों ने रात में पुलिस गश्त की कारगरता पर सवाल उठाए हैं। सूचना मिलते ही स्लीमनाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।


