Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी, दिवाली पर मिठाईयों में मिलावट का खतरा, प्रशासन को रहना होगा...

कटनी, दिवाली पर मिठाईयों में मिलावट का खतरा, प्रशासन को रहना होगा सतर्क

कटनी, दिवाली पर मिठाईयों में मिलावट का खतरा, प्रशासन को रहना होगा सतर्क

कटनी – दिवाली पर्व को देखते हुए कटनी शहर के बाजारों में मिठाईयों की दुकानों पर इन दिनों भारी भीड़ देखी जा रही है। हालांकि, बढ़ती मांग के बीच मिलावटी मिठाईयों का खतरा भी तेजी से बढ़ गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कई जगहों पर नकली खोये से बनी मिठाइयां खुलेआम बिक रही हैं, जिससे लोगों की सेहत पर गंभीर असर पड़ सकता है।

स्थानीय नागरिकों का कहना है कि त्यौहार के समय दुकानदार अधिक मुनाफा कमाने के लिए नकली या घटिया गुणवत्ता वाले सामग्री का उपयोग करते हैं। इससे न केवल उपभोक्ताओं की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है, बल्कि यह खाद्य सुरक्षा नियमों का उल्लंघन भी है।

जनता ने प्रशासन से मांग की है कि खाद्य विभाग की टीम द्वारा मिठाई दुकानों की सघन जांच की जाए और मिलावट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। साथ ही दुकानदारों को भी चेतावनी दी जाए कि वे गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता न करें।

त्यौहार पर मीठे की मिठास बनी रहे, सेहत पर न पड़े असर — इसके लिए प्रशासन को रहना होगा अलर्ट।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट