भोपाल/ सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ त्यौहारों पर रेलवे यात्रियों को बेहतर सुविधा प्रदान करने के लिए सदैव प्रयासरत रहता है। इसी कड़ी में पश्चिम मध्य रेल ने दिवाली के पर्व पर अतिरिक्त यात्री यातायात को ध्यान में रखकर और यात्रियों की सुविधा के लिए रानी कमलापति से हज़रत निजामुद्दीन-रानी कमलापति के बीच दो-दो ट्रिप स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है। यह गाड़ी रानी कमलापति से निकलकर विदिशा, बीना, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी, ग्वालियर, आगरा कैंट, मथुरा स्टेशनों से होकर हज़रत निजामुद्दीन को जाएगी।
ये रहेगा स्पेशल ट्रेनों का रुट
सीनियर डीसीएम सौरभ कटारिया ने बताया कि स्पेशल ट्रेन गाड़ी संख्या 01661 रानी कमलापति से हज़रत निजामुद्दीन स्पेशल ट्रेन 17 और 18 अक्टूबर 2025 को रानी कमलापति स्टेशन से सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर प्रस्थान कर, विदिशा 08:28 बजे, बीना 09:50 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी 12:45 बजे, ग्वालियर 2:20 बजे, आगरा कैंट 4:45 बजे, मथुरा 6:00 बजे पहुंचकर और रात 08:15 बजे हज़रत निजामुद्दीन स्टेशन पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 01662 हज़रत निजामुद्दीन से रानी कमलापति स्पेशल ट्रेन 17 एवं 18 अक्टूबर 2025 को हज़रत निजामुद्दीन स्टेशन से रात 11 बजकर 25 मिनट पर प्रस्थान कर मथुरा रात 11:55 बजे, पहुंचकर अगले दिन आगरा कैंट मध्यरात्रि 12:50 बजे, ग्वालियर 02:55 बजे, वीरांगना लक्ष्मीबाई झाँसी 05:35 बजे, बीना 08:10 बजे, विदिशा 09:15 बजे पहुंचकर और सुबह 10:50 बजे रानी कमलापति स्टेशन पहुंचेगी।
गाड़ी में कैसा होगा कोच कम्पोजीशन
इस स्पेशल गाड़ी में 02 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 03 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 06 वातानुकूलित तृतीय इकॉनमी श्रेणी, 05 शयनयान श्रेणी, 04 सामान्य श्रेणी एवं 01 जनरेटर कार, 01 एसएलआरडी सहित कुल 22 कोच रहेंगे।
यात्रियों को अभी से कराना होगा रिजर्वेशन
रेलयात्री किसी भी कंप्यूटरीकृत आरक्षण केन्द्र या ऑनलाइन आईआरसीटीसी की वेबसाइट से इन स्पेशल ट्रेनों की आरक्षण सुविधा का लाभ उठा सकते है। यात्री सुविधा का लाभ लेते हुए स्पेशल ट्रेन के ठहराव की विस्तृत जानकारी स्टेशन, एनटीइएस या रेल मदद 139 अथवा ऑनलाइन रेलवे वेबसाइट से प्राप्त कर सकते है।


