P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर अवैध मदिरा पर बड़ी कार्रवाई, 11...

कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर अवैध मदिरा पर बड़ी कार्रवाई, 11 आबकारी प्रकरण दर्ज

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी– कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।वृत्त बहोरीबंद एवं स्लीमनाबाद क्षेत्र के ग्राम द्वेहुंटा, गाता खेड़ा, बरही, बरतरा ककरहटा, पहाड़ी खेड़ा और बचैया में दबिश दी गई।कार्रवाई के दौरान प्लास्टिक के गुम्मों में भरे 1175 किलोग्राम महुआ लाहन और 15 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जप्त की गई। मौके पर महुआ लाहन को नष्ट कराया गया। जप्त सामग्री का कुल मूल्य लगभग 1 लाख 75 हजार 250 रुपए आँका गया है।आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं च के तहत कुल 11 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए हैं।कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस. बी. कोरी, आबकारी उप-निरीक्षक मंशाराम उइके, केशव उइके, के. के. पटेल, तथा आबकारी आरक्षक रामसिंह, राजेश गोंटिया, चंद्र प्रकाश त्रिपाठी और सैनिक रविशंकर तिवारी शामिल रहे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट