उमरिया से बड़ी खबर / केजी पांडेय/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से एक खबर सामने आई है। यहां की मशहूर हथनी ‘बांधवी’ ने टाइगर रिजर्व को खुशियों से भर दिया, जब एक नर हाथी शावक को जन्म दिया। नन्हे मेहमान के आने से पार्क प्रबंधन और वन्यजीव प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जानकारी के अनुसार, हथनी बांधवी ने बठान हाथी कैंप में शावक को जन्म दिया। जिसकी जानकारी टाइगर रिजर्व प्रबंधन को मिली, तो उसकी देखभाल में लग गए, इसके साथ ही अब बांधवगढ़ में हाथियों के शावकों की संख्या तीन हो गई है।
पार्क प्रबंधन ने दी जानकारी
पार्क प्रबंधन ने बताया कि मां और शावक दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। वन विभाग की टीम लगातार उनकी निगरानी कर रही है ताकि किसी भी तरह की परेशानी न हो। बता दें कि बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व न केवल बाघों के संरक्षण के लिए प्रसिद्ध है, बल्कि यहां हाथियों और अन्य वन्यजीवों की बढ़ती संख्या भी जंगल के बेहतर पर्यावरण और संरक्षण प्रयासों की सफलता को दर्शाती है।
वन्यप्रेमियों ने भी जताई खुशी
वन्यजीव प्रेमियों का कहना है कि बांधवी का यह शावक पार्क में आकर्षण का केंद्र बनेगा, क्योंकि टाइगरों के लिए पहचाने जाने वाले पार्क में अब हाथियों की बढ़ती संख्या में नया आकर्षण पैदा करेगी। जानकारी के अनुसार, हथनी बांधवी ने बठान हाथी कैंप में शावक को जन्म दिया। इसके साथ ही अब बांधवगढ़ में हाथियों के शावकों की संख्या तीन हो गई है।


