P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशRSS Meeting: मध्यप्रदेश में लगेगा संघ पदाधिकारियों का जमावड़ा.. भागवत, होसबोले रहेंगे...

RSS Meeting: मध्यप्रदेश में लगेगा संघ पदाधिकारियों का जमावड़ा.. भागवत, होसबोले रहेंगे मौजूद

RSS की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक

भोपाल/सुनील बंशीवाल/खबर डिजिटल/ जबलपुर में संघ के आला नेताओं का जमावड़ा लगने वाला है, क्योंकि यहां पर RSS की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक आयोजित की जाएगी।
इसमें कई महत्वूर्ण मुद्दों पर चर्चा की जाएगी, जानकारों के मुताबिक देशभर में चलाए जा रहे स्वदेशी अभियान में संघ भी उतर सकता है, और इसे एक बड़ा रुप देकर जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास कर सकता है, माना जा रहा है कि इसी बैठक में इस एक मुद्दे के साथ अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होगी।

भागवत, होसबोले समेत अन्य पदाधिकारी रहेंगे मौजूद
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल की बैठक 30 अक्टूबर से 1 नवंबर तक जबलपुर में आयोजित की जाएगी। सरसंघचालक मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले इसमें शामिल होंगे। बैठक में संघ के शताब्दी वर्ष की तैयारियों, संगठनात्मक विस्तार, भविष्य के लक्ष्यों और समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा होगी। साथ ही अनुषांगिक संगठनों में काम के बंटवारे पर भी चर्चा संभावित है।

सुनील आंबेकर ने दी बैठक की जानकारी
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आंबेकर ने जानकारी दी कि अखिल भारतीय कार्यकारी मंडल में संघ रचना के सभी 46 प्रांतों के प्रांत संघचालक, कार्यवाह और प्रचारक एवं सह प्रांत संघचालक, कार्यवाह और प्रचारक शामिल होंगे। बैठक में संघ के सरसंघचालक डॉ मोहन भागवत, सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले तथा सभी छह सह सरकार्यवाह और अन्य अखिल भारतीय कार्य विभाग प्रमुखों सहित कार्यकारिणी के सदस्य भी उपस्थित रहेंगे।

वार्षिक कार्यों की होगी समीक्षा, बनेगा एक्शन प्लान
बयान में कहा गया है कि हमेशा की भांति वर्ष 2025-26 की निर्धारित वार्षिक योजना की समीक्षा तथा संघ कार्य के विस्तार का वृत्तांत भी लिया जाएगा. बैठक में विशेष कर संघ शताब्दी निमित्त सुनिश्चित संगठनात्मक लक्ष्यों को विजयादशमी 2026 तक पूर्ण करने के संबंध में विचार-विमर्श होगा.

इन मुद्दों पर होगी बैठक में चर्चा
आरएसएस की ओर से बयान जारी किया गया है कि संघ के शताब्दी वर्ष का शुभारंभ हाल ही में संपन्न विजयादशमी के पावन पर्व पर नागपुर सहित देश भर में आयोजित विशेष उत्सवों से हुआ है। इस अवसर पर सरसंघचालक के उद्बोधन में प्रस्तुत महत्वपूर्ण मुद्दों पर बैठक में चर्चा होगी। बैठक में शताब्दी वर्ष के सभी कार्यक्रमों की अभी तक तैयारियों की समीक्षा की जाएगी, साथ ही बैठक में सभी प्रांत अपनी शताब्दी योजनाओं के संदर्भ में विस्तृत वृत्त एवं विवरण प्रस्तुत करेंगे। इस दौरान व्यापक विचार-विमर्श भी किया जाएगा।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट