भोपाल/ खबर डिजिटल/ मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में एक सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जिसमें तेज रफ्तार में आ रही कार डिवाइडर से टकरा गयी। जिससे दूसरी तरफ से आ रहे वाहन से भिड़ गयी। सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत की जानकारी मिली है। हादसा शुक्रवार की सुबह हुआ। जानकारी के मुताबिक, चिचली बैरागढ़ के पास तेज रफ्तार कार अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई, जिससे कार में सवार एक युवक की मौके पर ही हालत गंभीर हो गई।
कोलार सड़क दुर्घटना में एक की मौत
कोलार के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भयानक हुई की दूसरी तरफ से आ रहे कार के भी परखच्चे उड गये। और युवक की मौत हो गयी। सूचना मिलते ही पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। गैस कटर की मदद से कार के गेट को काटकर युवक को बाहर निकाला गया और तत्काल हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया।
इलाज के दौरान युवक ने तोड़ा दम – अस्पताल में उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं बताई गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


