गुना, खबर डिजिटल। मध्यप्रदेश के गुना जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। ताज़ा मामला शनिवार की दोपहर का है। गुना के कैंट थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े राह चलती एक युवती का मोबाइल छीन लिया गया। पूरी वारदात पास के CCTV में कैद हो गयी है। पुलिस ने मामले जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, युवती सड़क से गुजर रही थी, तभी पीछे से आए बाइक सवारों ने युवती का मोबाइल झपट लिया और मौके से फरार हो गए। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसकी मदद से पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
गुना के स्थानीय लोगों में घटना को लेकर रोष है। गुना के लोगों ने इलाके में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान की जा रही है और जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।


