आलीराजपुर/ खबर डिजिटल/ संजय वाणी/ कलेक्टर नीतू माथुर आज पटाखा विक्रेताओं के स्टॉल, यातायात और कानून व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और नगर पालिका टीम को सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम रखने और अग्नि सुरक्षा यंत्रों को तैयार रखने के निर्देश दिए।
कलेक्टर माथुर ने पटाखा विक्रेताओं से चर्चा कर प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित करने को कहा। इसके बाद कलेक्टर माथुर और एसपी रघुवंश सिंह ने नगर के मुख्य मार्गों पर पैदल मार्च कर व्यवस्था का जायज़ा लिया।
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर माथुर ने दीपावली के दीप और सजावटी सामान बेचने वाले फुटकर व्यापारियों से बातचीत की, उन्हें प्रोत्साहित किया और स्वदेशी अपनाओ अभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने स्वयं भी स्थानीय दुकानदारों से दीप और सामग्री खरीदी। कलेक्टर के इस कदम से व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। मौके पर एसडीएम तपीश पांडे सहित कई आला अधिकारी मौजूद रहे।

कलेक्टर माथुर ने निराश्रित बच्चों के साथ दीपावली पर मुलाकात एवं संवाद कर उनके साथ समय व्यतीत किया
आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर ने जिले के निराश्रित बच्चों के साथ दीपावली पर्व के पूर्व मुलाकात कर उन्हें त्यौहार की बधाई दी इस संवाद कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर निवास पर आयोजित किया। कलेक्टर माथुर ने बताया कि बिना माता पिता के जीवन में काफी मुश्किल होती है अगर इन बच्चों के साथ कुछ पल बिताए जाए तो उन्हें त्यौहार की खुशी महसूस होगी साथ ही समुदाय में एकजुटता की भावना को बढ़ावा देना और बच्चों के जीवन में प्रेम और एक दुसरे का सहयोग करने की भावना का प्रसार होगा ।
आलीराजपुर कलेक्टर नीतू माथुर ने दिवाली की बधाई दी
उन्होंने स्थानीय बाजार को बढावा देकर स्वदेशी उत्पादों को अपनाए , जिससे घरेलू उद्योगों को बढ़ावा मिलता है, इसी से रोजगार के अवसर भी पैदा होते हैं और अर्थव्यवस्था मजबूत होती है। स्वदेशी पर जोर देने से ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होने के साथ आत्मनिर्भरता बढ़ती है और हमारी सांस्कृतिक पहचान भी सशक्त बनती है ।
किसान सम्मेलन में सीएम डॉ. मोहन की बड़ी घोषणा: सोलर पंप पर 90% की छूट – Khabar Digital


