राणापुर/नावेद रजा/खबर डिजिटल/पुलिस अधीक्षक जिला झाबुआ श्री शिवदयाल सिहं के द्वारा सभी थाना प्रभारीयो को अवैध गतिविधीयो में लिप्त अपराधियो की धरपकड करने हेतु लगातार निर्देशित किया गया था, जिस पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रतिपालसिहं मोहबिया एवं अनुविभागीय अधिकारी झाबुआ श्रीमति रुपरेखा यादव के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी राणापुर निरीक्षक श्री दिनेश रावत द्वारा थाना राणापुर की पुलिस टीम बना कर अवैध गतिविधीयो में लिंप्त अपराधियों के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है। जिसमें राणापुर क्षेत्र में बिना लायसेंस के पटाखा बेचने पर दो आरोपी पर कार्यवाही की है जो निम्म है ।
1.थाना राणापुर की पुलिस को विश्वसनीय मुखबीर की सुचना मिली की ढोल्यावाड चौराहे के पास रोड किनारे के पास ग्राम ढोल्यावाड में आरोपी मयुर पिता राधेश्याम राठौर उम्र 28 साल निवासी रानापुर हाल मुकाम ढोल्यावाड का बिना अनुमति प्राप्त किये बिना लायसेंस के भीड-भाड एवं रहवासीयो के बीच पटाखे बेच रहा था आरोपी के कब्जे (1) सद्दाम बम 05 पैकेट कुल 50 नग किमती 1000-/- रुपये, (2) इलेक्ट्रीक ट्रेकर्स पटाखे 50 लड किमती 630-/- रुपये ,(3) द डिफेन्डर पटाखे 03 पैकेट किमती 900-/- रुपये (4) श्री राजी पटाखे 2 पैकेट 20 लड किमती 1000-/- रुपये, (5) अर्जुन बम 01 पैकेट किमती 500-/- रुपये , (6) चिडिया बम 25 नग किमती 730-/-रुपये, (7) राकेट 01 पैकेट 09 नग किमती 260 -/रुपये, (8) चकरी 01 पैकेट 10 नग किमती 200-/- रुपये ,(9) रैम्बो पटाखे 10 लड किमती 700-/- रुपये, (10) अनार 01 पैकेट 10 नग किमती 100-/- रुपये, (11) सर्पेन्ट बीग 05 पैकेट किमति 600-/- रुपये कुल किमती – 6620/- रुपये के जप्त कर आरोपी के विरुध्द थाना राणापुर पर अपराध क्रमांक 374/2025 धारा 288 बी एन एस,9(ख) विस्फोटक अधिनियम का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
2.थाना राणापुर की पुलिस को विश्वसनीय मुखबीर की सुचना मिली की ढोल्यावाड चौराहे के पास रोड किनारे के पास ग्राम ढोल्यावाड में आरोपी वेस्ता पिता मेहरसिंह सोलंकी उम्र 26 साल निवासी ग्राम छापरखण्डा का बिना अनुमति प्राप्त किये बिना लायसेंस के भीड-भाड एवं रहवासीयो के बीच पटाखे बेच रहा था आरोपी के कब्जे (1) हल्क बम कुल 10 नग किमती 1000-/- रुपये, (2) एग्रीबर्ड बम 20 नग किमती 1000-/- रुपये , (3) शद्दाम बम कुल 20 नग किमती 400-/- रुपये ,(4) स्पाईडर मैन पटाखे 5 पैकेट किमती 1000-/- रुपये, (5) चिडिया बम कुल 25 नग किमती 500-/- रुपये , (6) उदया श्री पटाखे 10 लड़ किमती 800-/-रुपये, (7) ताज महल पटाखे 25 लड़ किमती 800 -/रुपये, (8) ताजमहल पटाखे छोटी 45 लड़ किमती 1200-/- रुपये , (9) बैबी राकेट एक पैकेट किमती 200-/- रुपये, (10) दादा बम एक पैकेट किमती 200-/- रुपये कुल किमती 7100-/- रुपये के जप्त कर आरोपी के विरुध्द थाना राणापुर पर अपराध क्रमांक 375/2025 धारा 288 बी एन एस,9(ख) विस्फोटक अधिनियम का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया ।
सराहनीय कार्यः- उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना राणापुर प्रभारी निरीक्षक श्री दिनेश रावत , उपनिरीक्षक राहुल भिडे, प्रधान आरक्षक 182 जितेन्द्र पुरी, प्रधान आरक्षक 143 राजु रावत , प्रधान आरक्षक 119 जितेन्द्र, प्रधान आरक्षक 471 राजेन्द्र , महिला प्रधान आरक्षक 88 तारा ,आरक्षक 607 , आरक्षक 144 संजु , महिला आरक्षक 631 रेखा का महत्वपुर्ण योगदान रहा ।


