इंदौर / खबर डिजिटल। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) और बजरंग दल के सक्रिय नेता तन्नू शर्मा को सोशल मीडिया पर मुस्लिम युवक अल्तमस खान द्वारा जान से मारने की धमकी दी गई है। आरोपी ने कमेंट्स में लिखा कि “जिस दिन तू मरेगा, उस दिन मुसलमान मिठाई बांटेंगे”, जिससे धार्मिक भावनाएं भड़कने की आशंका है।
जैसे ही यह जानकारी विहिप जिला मंत्री अनिल पाटिल, दीपेश गोयल, विजय कालखोर और राजेश राठौड़ को मिली, उन्होंने तत्काल इस गंभीर मामले को प्रशासन के संज्ञान में लाया और छत्रीपुरा थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।
विहिप कार्यकर्ताओं का कहना है कि यह केवल एक व्यक्ति पर नहीं, बल्कि पूरे संगठन और हिंदू समाज पर सीधा हमला है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पुलिस से FIR दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
धनतेरस के अवसर पर राजधानी में ‘खबर डिजिटल’ के नए ऑफिस का शुभारंभ – Khabar Digital


