P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशक्रिकेटर स्मृति मंधाना को भाया MP का छोरा.. बनेंगी इंदौर की बहू...

क्रिकेटर स्मृति मंधाना को भाया MP का छोरा.. बनेंगी इंदौर की बहू !

फिल्म डायरेक्टर पलाश मुछाल से करेंगी शादी

इंदौर/नरेंद्र महावर/खबर डिजिटल/ सिंगर पलक मुछाल के भाई और संगीत निर्देशक और फिल्मकार पलाश मुछाल और स्टार क्रिकेटर स्मृति मंधाना ने अपने रिश्ते का ऐलान कर दिया है, जल्दी ही दोनों विवाह के पवित्र बंधन में बंधने की योजना बना रहे है। सोशल मीडिया पर दोनों की कई तस्वीरें वायरल है, जिसमें वो एक अच्छे दोस्त की तरह दिखाई देते हैं, लेकिन अब खुलासा हो गया है कि दोनों के बीच काफी समय से अफेयर चल रहा था, जिसें अब उन्होंने विवाह के बंधन में बांधने का फैसला लिया है।

पलाश मुछाल ने किया खुलासा
तस्वीरें बताती है कि मुछाल और मंधाना लम्बे समय से रिलेशन में हैं, सोशल मीडिया पर सामने आईं कई तस्वीरों में भी इस जोड़े को अक्सर एक-दूसरे के साथ देखा गया है। दरअसल पलाश मुछाल और स्मृति मंधाना के बीच रिलेशन की खबर पर मुहर तब लगी, जब अपने गृहनगर इंदौर में पलाश मुछाल स्टेट प्रेस क्लब के ‘रूबरू’ कार्यक्रम में शामिल हुए थे, इसमें स्मृति को लेकर पूछे सवाल के जवाब में उन्होंने खुलासा किया कि ‘वह बहुत जल्दी इंदौर की बहू बनेंगी…मैं बस इतना कहना चाहता हूं।’ साथ ही कहा कि ‘मैंने आपको हेडलाइन दे दी है।’

19 अक्टूबर को इंदौर में थी स्मृति मंधाना
ये एक संयोग ही कहेंगे कि पलाश मुछाल ने स्मृति मंधाना के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार कर लिया, तो इस दौरान 19 अक्टूबर को इंग्लैंड के खिलाफ खेले गए आईसीसी महिला वन डे विश्व कप मैच के लिए मेजबान टीम की उप कप्तान और सलामी बल्लेबाज मंधाना पलाश के गृहनगर यानी इंदौर में ही थी। जिसके चलते दर्शकों ने भी स्मृति को खूब दुलार करते हुए, जमकर नारे लगाए।

पलाश ने दी थी शुभकामनाएं
पलाश मुछाल ने कहा था, ‘मेरी शुभकामनाएं भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर और स्मृति (मंधाना) के साथ हैं. हम हमेशा चाहते हैं कि भारतीय क्रिकेट टीम हर मैच जीते और देश का नाम रोशन करे।’

कितना है उम्र का पलाश और स्मृति के बीच फासला
27 वर्षीय क्रिकेटर स्मृति मंधाना की है और उन्हें डेट कर रहे 29 वर्षीय पलाश मुछाल के हैं, दोनों में महज दो साल का फासला है। बता दें कि पलाश की बड़ी बहन पलक मुछाल बॉलीवुड सिंगर हैं, जिन्होंने कई हिट गानों में अपनी आवाज दी है, नेटवर्थ की बात करें तो पलाश मुच्छल की कुल संपत्ति 20 से 41 करोड़ रुपये के बीच होने का अनुमान है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट