P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशAlirajpur News: पटेल पब्लिक स्कूल में दिवाली कार्यक्रम, युवा नेता पुष्पराज रावत...

Alirajpur News: पटेल पब्लिक स्कूल में दिवाली कार्यक्रम, युवा नेता पुष्पराज रावत पटेल ने दी शुभकामनाएं

दिवाली के मौके पर उपहार का किया वितरण

आलीराजपुर/संजय वाणी/खबर डिजिटल/ दिवाली के पावन अवसर पर पटेल पब्लिक स्कूल में विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के निदेशक और आदिवासी विकास परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष महेश पटेल, जोबट विधायक सेना महेश पटेल के पुत्र और युवा नेता पार्षद पुष्पराज रावत पटेल ने पूजा-अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

दिवाली पर उपहार किए वितरित
कार्यक्रम की शुरुआत वाहन पूजा और दीप प्रज्वलन से हुई। इस अवसर पर पुष्पराज रावत पटेल ने विद्यालय के कर्मचारियों और विद्यार्थियों को दिवाली उपहार वितरित किए और सभी को हृदय से शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने जिले के समस्त युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं, कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, नागरिकों और शुभचिंतकों को भी दिवाली की बधाई दी।विद्यालय परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया था, जिससे पूरे वातावरण में त्योहारी उमंग देखने को मिली।

पुष्पराज रावत पटेल ने कहा
उन्होंने कहा कि ‘दिवाली केवल दीपों और मिठाइयों का त्यौहार नहीं है, यह एकता, भाईचारे और खुशहाल जीवन का प्रतीक है। इस अवसर पर हमें अपने परिवार, मित्रों और समाज के सभी सदस्यों के साथ खुशियाँ बांटनी चाहिए।’

विद्यालय प्रशासन ने मिलकर कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित बनाने में अहम भूमिका निभाई। इस अवसर ने न केवल स्कूल परिसर को रोशन किया, बल्कि उपस्थित लोगों के मन में भाईचारे और उत्साह की भावना को भी जागृत किया।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट