भोपाल/खबर डिजिटल। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का मंगलवार, 21 अक्टूबर 2025 का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। मुख्यमंत्री सुबह उज्जैन से लेकर शाम तक भोपाल में कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों और बैठकों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री सुबह उज्जैन में धार्मिक कार्यक्रमों से शुरुआत
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सुबह 7 बजे तिलकेश्वर गौशाला, उज्जैन पहुंचकर गोवर्धन पूजा एवं स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे। इसके बाद वे नमो उद्यान वार्ड 51 में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
भोपाल में स्मृति दिवस परेड में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री सुबह 9:35 बजे मुख्यमंत्री उज्जैन से भोपाल पहुंचेंगे और 9:55 बजे लाल परेड ग्राउंड स्थित नवीन शहीद स्मारक पर आयोजित स्मृति दिवस परेड में शामिल होकर शहीदों को नमन करेंगे।
लोक संस्कृति और समृद्धि का संदेश
दोपहर 12:30 बजे मुख्यमंत्री रविंद्र भवन के मुक्ताकाश परिसर में आयोजित “गोवर्धन पर्व – लोक संस्कृति से समृद्धि का संकल्प” कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे।
महत्वपूर्ण बैठकों में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री मोहन यादव शाम 4 बजे मुख्यमंत्री भावांतर पंजीयन, राहत राशि वितरण, सर्वेक्षण की प्रगति और खाद्य वितरण की स्थिति पर समीक्षा बैठक लेंगे।इसके तुरंत बाद 4:30 बजे सोलर पंप लगाने की घोषणा के क्रियान्वयन की कार्य योजना पर चर्चा करेंगे।
मुख्यमंत्री शाम 5 बजे मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की तैयारियों की समीक्षा बैठक भी समत्व भवन में होगी।
शाम को स्थानीय कार्यक्रम में सहभागिता
दिनभर की बैठकों और कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री शाम 6:30 बजे सिंधी कम्युनिटी हॉल, प्रभु नगर, ईदगाह हिल्स में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।


