P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीबरही पुलिस ने तीन जुआ फड़ों पर दी दबिश, 10 जुआरी गिरफ्तार,...

बरही पुलिस ने तीन जुआ फड़ों पर दी दबिश, 10 जुआरी गिरफ्तार, 6640 रुपए और ताश के पत्ते जब्त

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया एवं एसडीओपी विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के नेतृत्व में बरही पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन अलग-अलग जुआ फड़ों पर दबिश दी

थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह यादव के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्राम पंचायत बगैहा पिपरियाकला रोड एवं ग्राम घघरोटा के पास छापेमारी कर 10 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।पुलिस ने मौके से 6640 रुपए नगद और ताश के 52 पत्ते बरामद कर जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस अधीक्षक की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत जिले में अवैध गतिविधियों पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।इस कार्रवाई में उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह सेंगर, सउनि रामसखा वर्मा, सउनि दिनेश गौतम, आरक्षक विवेक श्रीवास्तव, आरक्षक जगत सिंह एवं वाहन चालक संजय पांडे की सराहनीय भूमिका रही।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट