P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनी ब्रेकिंग: माधवनगर ईमलिया रोड पर पटाखा दुकानों ने नियमों की उड़ाई...

कटनी ब्रेकिंग: माधवनगर ईमलिया रोड पर पटाखा दुकानों ने नियमों की उड़ाई धज्जियाँ, प्रशासन बने मूक दर्शक

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल कटनी/ सूत्रों के अनुसार दीपावली पर्व के अवसर पर जहाँ सुरक्षा व्यवस्था सर्वोपरि होनी चाहिए, वहीं कटनी के माधवनगर ईमलिया रोड पर श्मशान भूमि के पास खुली पटाखा दुकानों में केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के दिशा-निर्देशों का खुलेआम उल्लंघन किया जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार, इस क्षेत्र में खुली सभी पटाखा दुकानें टिन शेड से बनी हुई हैं, जबकि नियमों के तहत केवल ईंट, पत्थर या कंक्रीट से निर्मित दुकानों को ही लाइसेंस दिया जा सकता है।सुरक्षा उपकरणों की भी अनदेखीनियमों के अनुसार हर पटाखा दुकान में5 किलोग्राम का DCP अग्निशमन यंत्र,रेत से भरी बाल्टी,200 लीटर क्षमता का पानी से भरा ड्रम,और अग्निशमन व एम्बुलेंस के नंबर प्रदर्शित होना जरूरी है।

लेकिन इमलिया रोड पर अधिकांश दुकानों में यह उपकरण सिर्फ औपचारिकता के रूप में रखे गए हैं।दुकानों के बीच दूरी के नियम भी तोड़े गएCPCB के अनुसार दो पटाखा दुकानों के बीच कम से कम 3 मीटर की दूरी होना आवश्यक है, परंतु इस क्षेत्र में होलसेल दुकानों के सामने फुटकर दुकानें एक लाइन में सटाकर खोली गई हैं, जिससे किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।

पेट्रोल पंप के पास सुरक्षा खतरासबसे गंभीर बात यह है कि इन दुकानों के ठीक सामने ज्वलनशील पदार्थ से भरा पेट्रोल पंप स्थित है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा खतरा कई गुना बढ़ गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि दुकानदार जिला प्रशासन और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की मौन सहमति से मनमानी कर रहे हैं। प्रशासनिक अधिकारी इस पर मूक दर्शक बने हुए हैं।जनता की मांगनागरिकों ने जिला प्रशासन से माँग की है कि इन पटाखा दुकानों की तत्काल जाँच की जाए और जो भी दुकानें सुरक्षा मानकों का उल्लंघन कर रही हैं, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए, ताकि किसी अप्रिय घटना को रोका जा सके

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट