सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी– शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक दीपों का पर्व दीपावली बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने अपने घरों, दुकानों, कारखानों और व्यवसायिक संस्थानों में भगवान श्री गणेश और मां लक्ष्मी की विधिवत पूजा-अर्चना कर दीप जलाए। दीपों और पटाखों की रोशनी से पूरा कटनी जिला जगमगा उठा।दीपावली, जो कि हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार है, प्रतिवर्ष कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। इस अवसर पर लोग अपने घरों और प्रतिष्ठानों की सफाई कर उन्हें आकर्षक ढंग से सजाते हैं। दीपों की यह रौशनी न केवल घरों को बल्कि लोगों के हृदयों को भी प्रकाशमान करती है।
कटनी में धूमधाम से मनाई गई दीपावली, जगमगाया पूरा शहर
सम्बंधित ख़बरें


