आलीराजपुर/ नावेद रजा/ खबर डिजिटल/ जिले की कलेक्टर नीतू माथुर के नाम का दुरुपयोग कर एक बड़े साइबर फ्रॉड को अंजाम देने की कोशिश का मामला सामने आया है। अज्ञात धोखेबाजों द्वारा कलेक्टर के नाम से आम जनता और संभवतः अधिकारियों को मैसेज और कॉल किए जा रहे हैं, जिसमें तत्काल पैसे या आर्थिक मदद की मांग की जा रही है।
कलेक्टर कार्यालय द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में सभी सर्व साधारण को सचेत किया गया है। विज्ञप्ति में स्पष्ट किया गया है कि किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा कलेक्टर नीतू माथुर के नाम पर की गई पैसे की मांग पूर्ण रूप से अवैधानिक (गैर-कानूनी) है।
कलेक्टर ने की अपील
नीतू माथुर ने सभी नागरिकों से विनम्र निवेदन किया है कि इस प्रकार के किसी भी संदेश (SMS/WhatsApp) या कॉल को तुरंत नज़रअंदाज़ करें और किसी भी परिस्थिति में कोई आर्थिक लेन-देन न करें। यह धोखाधड़ी करने वाले गिरोहों द्वारा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों के नाम का इस्तेमाल कर लोगों को ठगने का एक नया तरीका है, जिसमें वे अक्सर WhatsApp या अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अधिकारी की फोटो लगाकर मैसेज भेजते हैं।
INS विक्रांत पर PM मोदी ने मनाई दीवाली, देश के नागरिकों को दीपावली दी शुभकामनाएं – Khabar Digital


