सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी -सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के निराकरण की मंगलवार को जारी प्रदेश स्तरीय ग्रेडिंग में नगर निगम कटनी ने निगमायुक्त तपस्या परिहार के नेतृत्व में 93.38 वेटेज स्कोर के साथ 816 शिकायतों का निराकरण कर ए ग्रेड में सातवां स्थान हासिल किया है।
निगमायुक्त परिहार ने इस सफलता के लिए निगम के सभी संबंधित अधिकारियों के प्रयासों की सराहना की और आगामी माह में और अधिक मेहनत से उच्चतम रैंक हासिल करने का आह्वान किया।शासन द्वारा हर महीने सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निराकरण के आधार पर ग्रेडिंग जारी की जाती है।
तपस्या परिहार की निरंतर निगरानी और अधिकारियों के समर्पित प्रयासों का परिणाम रहा कि इस बार 816 शिकायतों का 55.15 प्रतिशत संतुष्टिपूर्वक निराकरण हुआ, जिसके फलस्वरूप नगर निगम कटनी ने 93.38 प्रतिशत वेटेज स्कोर के साथ इस प्रतिष्ठित रैंक को प्राप्त किया।


