P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशबरही पुलिस पर मारपीट का आरोप, चोरी के आरोपी को पकड़ने गई...

बरही पुलिस पर मारपीट का आरोप, चोरी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस ने महिला को किया घायल

बरही पुलिस पर मारपीट का आरोप, चोरी के आरोपी को पकड़ने गई पुलिस ने महिला को किया घायल

कटनी – बरही थाना क्षेत्र में पुलिस की अमानवीय कार्रवाई का मामला सामने आया है। चोरी के आरोपी को पकड़ने गई बरही पुलिस ने एक महिला के साथ मारपीट की, जिससे वह घायल हो गई। परिजनों ने उसे सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ में भर्ती कराया है।

ग्राम पथरहटा निवासी सुशीला यादव (26 वर्ष) पति रामदास यादव ने बताया कि जुलाई माह में उनके गांव में विश्वकर्मा परिवार के घर चोरी हुई थी। इस मामले में उनके देवर पर आरोप लगा था। बाद में चोरी का सामान उसी परिवार को मिल गया और उन्होंने शपथ पत्र देकर कार्रवाई से इंकार कर दिया।

लेकिन दीपावली के दौरान सहायक उपनिरीक्षक दिनेश गौतम पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे और आरोपी युवक को पकड़ लिया। इसी दौरान जब सुशीला यादव ने युवक को कपड़े पहनाने की बात कही, तो पुलिसकर्मी ने महिला के साथ बेरहमी से मारपीट की।

घायल महिला को परिवार ने तत्काल सिविल अस्पताल विजयराघवगढ़ पहुंचाया, जहां उसका उपचार चल रहा है। महिला के ससुर आनंदराम यादव ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने परिवार के साथ दुर्व्यवहार किया।

पुलिस का पक्ष – एडिशनल एसपी डॉ. संतोष डेहरिया ने मीडिया से बात करते हुए कहा,

“अब तक इस मामले में कोई शिकायत प्राप्त नहीं हुई है। आपके माध्यम से मामला संज्ञान में आया है। शिकायत मिलने पर जांच कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट