P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशSagar News: मोतीनगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 बदमाशों को भेजा...

Sagar News: मोतीनगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 6 बदमाशों को भेजा जेल

थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका

सागर/हर्षित पांडेय/खबर डिजिटल/ सागर में अपराधों पर रोकथाम के लिए पुलिस सजग दिखाई दे रही है, इसी कड़ी में मोतीनगर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। त्यौहार पर किसी भी तरह की गुंडागर्दी ना हो, इसीलिये आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की पतासाजी की गई, जिसमें से पकड़ाए बदमाशों पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेजा गया।

बदमाशों के सलाखों के पीछे भेजा
मोतीनगर थाना क्षेत्र में कई दिनों से चाकू बाजी और कटरबाजी की घटनाएं सामने आ रही थी, पुलिस अधीक्षक विकास शहवाल के निर्देशन में मोतीनगर पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्र के रहने वाले 6 असामाजिक तत्वों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बुधवार को शाम 5 बजे जारी की गई जानकारी के मुताबिक मोतीनगर थाना प्रभारी जसवंत सिंह राजपूत बताया कि दीपावली एवं आगामी त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु प्रभावी कार्रवाई करते हुए ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है, जो बेवजह संज्ञेय अपराध करने की फिराक में घूम रहे थे।

6 बदमाशों पर कार्रवाई
पकड़ाए बदमाशों में अप्पू खाना सिविल लाइन, अन्नू उर्फ अनिल अहिरवार काकागंज, सचिन अहिरवार वल्लभनगर वार्ड, राहुल अहिरवार सुभाषनगर और छोटी उर्फ जग्गा करोसिया इतवारी टोरी के विरुद्ध धारा 170 बीएनएसएस के अंतर्गत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई और न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजा गया है। वहीं पुलिस ने समय पर कार्रवाई करते हुए क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा का वातावरण सुनिश्चित किया है। ऐसे असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आगे भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट