Tuesday, November 3, 2026
Homeमध्यप्रदेशबरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 17 जुआरी गिरफ्तार, 3.42 लाख रुपए का...

बरही पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 17 जुआरी गिरफ्तार, 3.42 लाख रुपए का मशरूका बरामद

दो अलग–अलग जुआ फड़ो से जुआडियों से ताश के 52 पत्तो के साथ 42,010/- रुपए नगद , 09 टच स्क्रीन मोबाइल एवं तीन मोटर साइकिल कुल मशरूका 3,42,010/–रुपए ।


कटनी: बरही पुलिस के द्वारा दो जुआ फंडों ग्राम पिपरिया कला एवं ग्राम छीदिया टोला पर दबिश देकर 17 जुआरियों को पकड़कर 13 जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की गई । यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया के मार्गदर्शन, अनुविभागीय अधिकारी महोदय पुलिस विजयराघवगढ़ वीरेंद्र धार्वे के नेतृत्व में की गई। थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह यादव और उनकी टीम ने इस कार्रवाई को सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

पुलिस अधीक्षक की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत अवैध गतिविधियों पर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 23/10/2025 को बरही थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पिपरियाकला में अवैध रूप से जुआ खेल रहे 09 जुआरियों से कुल जुमला रकम 5,510/– एवम तीन मोटर साइकिल कीमती करीबन 200,000/– रुपएएवम 04 टच स्क्रीन मोबाइल फोन कीमती करीबन 50,000/– रुपए कुल मशरूका 255510/–रुपए एवं ग्राम छीदिया टोला में अवैध रूप से जुआ खेल रहे 08 जुआरियों से कुल जुमला रकम 36,500/– एवं 05 नग मोबाइल फोन कीमती करीबन 50,000 रुपए कुल मशरूका 86,500 /– रूपए मुखबिर की सूचना पर से बरही पुलिस ने दो टीम बनाकर स्वयं छापेमारी कर 17 जुआरियों से जुआ खेलते हुए 3,42,010 का मसरुका जप्त किया गया है।

उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह यादव, उप निरीक्षक शैलेंद्र सिंह सेंगर, सउनि दिनेश सिंग बघेल, ,आरक्षक विवेक श्रीवास्तव , आर जगत सिंह , वाहन चालक संजय पांडे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

लेटेस्ट