P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर हुई कार्रवाई वृत्त स्लीमनाबाद में आबकारी...

कलेक्टर आशीष तिवारी के निर्देश पर हुई कार्रवाई वृत्त स्लीमनाबाद में आबकारी एक्ट के 8 प्रकरण पंजीबद्ध

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी*- जिले में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय और परिवहन पर रोक लगाये जाने के कलेक्टर आशीष तिवारी के दिए निर्देश के पालन मे चलाये जा रहे अभियान के तहत निरंतर कार्यवाही जारी है । जिला आबकारी अधिकारी विभा मरकाम ने बताया कि आबकारी वृत्त स्लीमनाबाद अंतर्गत ग्राम संसारपुर, पौनिया, पड़रभटा में दबिश दी गई। साथ ही ग्राम ककरहटा एवं ग्राम पहरुआ, चरगवां, मवई, देवरी, मोहनिया एवं बडखेड़ा में ताबड़तोड़ कार्यवाही की गई । इस कार्यवाही में कुल 129 पाव देशी मदिरा प्लेन एवं 57 पाव देशी मदिरा मसाला जब्त किये गए एवं आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)क के कुल 8 प्रकरण पंजीबद्ध किये गये । जब्त शराब की कीमत लगभग 15 हज़ार 717 रुपए है ।कार्यवाही में स्लीमनाबाद वृत प्रभारी , उप निरीक्षक अतुल कुटार और आरक्षक राजेश गोंटिया शामिल थे ।

Action taken on the instructions of Collector Ashish Tiwari, 8 cases registered under Excise Act in Sleemanabad Circle

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट