P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकटनी से हनी ट्रैप: कानपुर की महिला ने लगाया कटनी की महिला...

कटनी से हनी ट्रैप: कानपुर की महिला ने लगाया कटनी की महिला पर पति को फंसाने और 2 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप

*कटनी से हनी ट्रैप: कानपुर की महिला ने लगाया कटनी की महिला पर पति को फंसाने और 2 करोड़ की फिरौती मांगने का आरोप*

कटनी – कटनी जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। कानपुर निवासी महिला सोनाली (परिवर्तित नाम) ने कटनी की रहने वाली काजल (परिवर्तित नाम) और उसके परिवार पर उसके पति को हनी ट्रैप में फंसाने तथा छोड़ने के बदले 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगने का सनसनीखेज आरोप लगाया है।

पीड़िता सोनाली अपने ससुरालजनों के साथ शनिवार को कटनी पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार डेहरिया से मिली और पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई। साथ ही उसने अपने पति को सुरक्षित वापस दिलाने की मांग की है।

तीन साल से पति नहीं लौटा घर

सोनाली ने शिकायत में बताया कि कटनी निवासी महिला काजल, उसके पिता रवी न्यूटला एडम, मां कोटिल्या एडम और भाई राजीव न्यूटला एडम ने उसके पति को अपने जाल में फंसा लिया है।घटना को तीन साल से अधिक का समय हो चुका है, लेकिन उसका पति अब तक घर नहीं लौटा है।

*करोड़ों में की गई रकम की मांग*

शिकायत के अनुसार, आरोपी पक्ष ने पहले पति को छोड़ने के लिए 2 करोड़ रुपये, फिर 20 से 50 करोड़ रुपये तक की मांग की। सोनाली का कहना है कि जब उसने फिरौती देने से इनकार किया, तो काजल और उसके परिवार ने उसे पति से तलाक देने के लिए दबाव बनाया।

*जान से मारने की धमकी भी दी*

पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि 11 अगस्त 2021 और 8 सितंबर 2021 को काजल ने उसे फोन कर धमकी दी थी कि अगर उसने अपने पति से तलाक नहीं दिया, तो वह और उसकी बेटी “इस दुनिया में नहीं रहेंगी।” सोनाली ने पुलिस को इस बातचीत की फोन रिकॉर्डिंग भी सौंपी है।

*परिजनों से भी टूट गया संपर्क*

पीड़िता के ससुर ने बताया कि उनका बेटा पूरी तरह से काजल और उसके परिवार के कब्जे में है और किसी भी रिश्तेदार या माता-पिता से संपर्क नहीं रखता। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण से उनकी बहू और मासूम पोती का जीवन बर्बाद हो गया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट