P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीलाल पहाड़ी की सरकारी भूमि पर भूमाफिया का कब्जा — राजस्व अधिकारियों...

लाल पहाड़ी की सरकारी भूमि पर भूमाफिया का कब्जा — राजस्व अधिकारियों की मिलीभगत से सरकारी जमीन को किया निजी संपत्ति में तब्दील

सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी– बरगवां स्थित लाल पहाड़ी क्षेत्र की सरकारी भूमि पर भूमाफियाओं द्वारा कब्जा करने का गंभीर मामला सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, कटनी के एक नामी उद्योगपति चीनी चेलानी ने पूर्व में जिले में पदस्थ रहे राजस्व विभाग एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मिलीभगत से करोड़ों रुपए मूल्य की सरकारी भूमि को निजी संपत्ति में परिवर्तित कर लिया।जानकारी के मुताबिक, सरकारी रिकॉर्ड में हेराफेरी कर उक्त भूमि को अपने नियंत्रण में लिया गया, जिसके बाद वहां अवैध प्लॉटिंग कर जमीन के टुकड़े बेचे गए। इस पूरी प्रक्रिया में संबंधित अधिकारियों की सांठगांठ और भ्रष्टाचार के कारण राजस्व विभाग को भारी नुकसान हुआ, जबकि भूमाफियाओं ने मोटा मुनाफा कमाया।स्थानीय लोगों का कहना है कि आज इस भूमि पर आलीशान इमारतें खड़ी हो चुकी हैं और जमीन की कीमत कई गुना बढ़ चुकी है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि यदि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर भूमि से जुड़े दस्तावेजों की गहन जांच की जाए, तो पूरा घोटाला बेनकाब हो सकता है।जानकारों का मानना है कि यह प्रकरण केवल अवैध कब्जे का नहीं, बल्कि राजस्व विभाग के उच्च स्तर तक फैले भ्रष्टाचार का उदाहरण है।स्थानीय नागरिकों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि लाल पहाड़ी क्षेत्र की इस भूमि की उच्च स्तरीय समिति से जांच कराई जाए, ताकि दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो सके और सरकारी भूमि को फिर से राजस्व अभिलेख में दर्ज किया जा सके।अधिकारियों का पक्ष:प्रमोद चतुर्वेदी, एसडीएम मुड़वारा ने कहा कि “इस मामले की जांच करवाई जाएगी। यदि कोई साक्ष्य सामने आते हैं तो उनकी जांच की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।”

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट