P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशडॉक्टरों की दवा दुकान संचालक से सांठगांठ?… वीडियो वायरल !

डॉक्टरों की दवा दुकान संचालक से सांठगांठ?… वीडियो वायरल !

अन्नपूर्णा ड्रग हाउस संचालक का वीडियो वायरल

Rewa News: अरविन्द तिवारी/खबर डिजिटल/ अन्नपूर्णा ड्रग हाउस संचालक का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो संजय गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय के डॉक्टरों की पोल खोलता नजर आ रहा है। जिसमें अस्पताल प्रबंधन ने संज्ञान लिया, वहीं वीडियो में चिकित्सक अखिलेश तिवारी का नाम सामने आने के बाद स्पष्टीकरण मांगा गया है, जिसका सही स्पष्टीकरण नहीं देने पर सख्त कार्रवाई के निर्देश जारी किए गए हैं।

केमिस्ट संचालक ने खोली पोल?
अन्नपूर्णा ड्रग हाउस संचालक का स्वास्थ्य महकमें में व्याप्त भ्रष्टाचार का खुलासा करने संबंधी वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद प्रशासन ने आनन -फानन में मेडिकल स्टोर को सील कर दिया। वायरल वीडियो में मेडिकल स्टोर संचालक यह साफ तौर पर कहते हुए दिखाई दे रहा था कि संजय गांधी अस्पताल के चिकित्सक और मेडिकल स्टोर संचालकों के बीच बड़े पैमाने पर मरीजों की जान से खिलवाड़ करते हुए कमीशन बाजी का खेल खेला जा रहा है। इस दौरान वायरल वीडियो में मेडिकल स्टोर संचालक ने संजय गांधी अस्पताल में पदस्थ चिकित्सक अखिलेश तिवारी का नाम भी बड़े भ्रष्टाचारियों के रूप में उजागर किया था।

जानकारी मिलने पर डॉक्टर को दिया नोटिस
मामले की जानकारी लगते ही संजय गांधी अस्पताल प्रबंधन ने संबंधित चिकित्सक को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा है। अस्पताल अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा के मुताबिक स्पष्टीकरण देने के लिए डॉक्टर अखिलेश तिवारी को एक दिन की अवधि दी गई है, नियत अवधि के अंदर स्पष्टीकरण प्राप्त न होने या संतोषप्रद स्पष्टीकरण ना होने की दशा में अस्पताल अधीक्षक ने चिकित्सा के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट