P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशखरमसेड़ा में ग्रामीणों ने फिर दिखाई जागरूकता: पकड़ी 50 पॉव अवैध शराब,पुलिस...

खरमसेड़ा में ग्रामीणों ने फिर दिखाई जागरूकता: पकड़ी 50 पॉव अवैध शराब,पुलिस को सौंपी

Kharmaseda village news

मैहर/ अनुराग सिंह/ खबर डिजिटल/ अमरपाटन थाना अंतर्गत खरमसेड़ा गांव में आज ग्रामीणों ने एक बार फिर जागरूकता का परिचय देते हुए 50 पॉव अवैध अंग्रेजी शराब (गोवा ब्रांड) पकड़ी और पुलिस के हवाले कर दी। जानकारी के अनुसार, दो युवक एक बोरी में शराब भरकर मोटरसाइकिल से परिवहन कर रहे थे।ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर उन्हें रोका और जांच करने पर शराब बरामद हुई। इस दौरान सुरेश कुशवाहा उर्फ टोपी मौके से फरार हो गया, जबकि सुखीराम प्रजापति पिता मुन्ना लाल प्रजापति (23 वर्ष) निवासी बड़ा टोला खरमसेड़ा को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। अमरपाटन पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

गुजरात के श्रद्धालु की खंडवा के ओंकारश्वर में हार्ट अटैक से हुई मौत – Khabar Digital

पूर्व में भी दिए जा चुके हैं ज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि 3 सितंबर 2025 को ग्राम पंचायत खरमसेड़ा एवं जनपद सदस्य प्रियंका राघवेंद्र पटेल ने एसडीएम एवं एसडीओपी अमरपाटन को ज्ञापन सौंपकर खरमसेड़ा में अवैध शराब, कोरेक्स और गांजा बिक्री पर रोक लगाने की मांग की थी।
इसके बाद 16 अक्टूबर को भी ग्रामीणों ने 12 पॉव अवैध शराब पकड़ी थी, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। आज पुनः 25 अक्टूबर को 50 पाव अंग्रेजी शराब पकड़ी गई है। बावजूद इसके शराब कारोबार ठोस कदम नही उठाये जा रहे है। अब कोई प्रभावी कदम न उठाएं जाने से नशे के कारोबारियों के हौसले बुलंद है।

ग्रामीणों का आक्रोश

ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन पर लगातार लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि उन्होंने शराब विक्रेताओं के नाम और पते भी पुलिस को बताए हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। गांव में बूटीबाई साकेत (चौदहा टोला) और मनोज पटेल (सुखू टोला) पर लगातार शराब बिक्री के आरोप लगाए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र सख्त कार्रवाई नहीं की गई, तो वे सामूहिक रूप से जिला प्रशासन से न्याय की गोहार लगाएंगे।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट