खंडवा/ हरेंद्र नाथ ठाकुर/ खबर डिजिटल/ खंडवा के ज्योतिर्लिंग ओंकारेश्वर Omkareshwar temple में इन दोनों लाखों की संख्या में हर रोज श्रद्धालुओं का आगमन हो रहा है इसी क्रम में भीड़ और घबराहट के कारण गुजरात से आए हैं एक श्रद्धालु केतन चौहान की मौत हो गई। ओंकारेश्वर सिविल अस्पताल के मेडिकल ऑफिसर रवि वर्मा ने बताया की श्रद्धालु को उनके परिजन जैसे ही अस्पताल लेकर पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया।
कार्तिक महीने में इन दिनों गुजरात, महाराष्ट्र, यूपी के साथ-साथ देश के कोने-कोने से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में एक़ श्रद्धालु केतन चौहान अपने परिवार के साथ ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग दर्शन करने के लिए कतार में खड़ा था और करीब 5 घंटे से भी ज्यादा समय तक लाइन में लगने के बाद जब उसने दर्शन पूरे किए तब मंदिर से निकलते ही श्रद्धालु की तबीयत बिगडी।
परिजन जब तक उसे लेकर ओंकारेश्वर अस्पताल पहुंचे तब तक श्रद्धालु की रास्ते में ही मौत हो गईं। घटना को लेकर मंदिर की व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं। ओंकारेश्वर के पास 10 किलोमीटर तक की ट्रैफिक जाम होने से वाहनों की लंबी कतार लगी रही।


