P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशसामान्य भविष्य निधि की शिकायतों के समाधान के लिये 27 से 31...

सामान्य भविष्य निधि की शिकायतों के समाधान के लिये 27 से 31 अक्टूबर तक ‘शिकायत निवारण सप्ताह’

सामान्य भविष्य निधि की शिकायतों के समाधान के लिये 27 से 31 अक्टूबर तक ‘शिकायत निवारण सप्ताह'

कटनी/ खबर डिजिटल/ राज्य के सामान्य भविष्य निधि (जीपीएफ) GPF – General Provident Fund अभिदाताओं की शिकायतों के त्वरित और प्रभावी समाधान के उद्देश्य से कार्यालय महालेखाकार (लेखा एवं हकदारी)-द्वितीय, मध्यप्रदेश, ग्वालियर में 27 से 31 अक्टूबर 2025 तक ‘शिकायत निवारण सप्ताह’ आयोजित किया जा रहा है। यह पहल महालेखाकार कार्यालय द्वारा अभिदाताओं की समस्याओं को प्राथमिकता से सुलझाने और सेवा वितरण में पारदर्शिता एवं दक्षता लाने के उद्देश्य से की जा रही है। सप्ताह भर चलने वाले इस विशेष अभियान के दौरान जीपीएफ अभिदाताओं को अपनी शिकायतें सीधे महालेखाकार कार्यालय, ग्वालियर में प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा। साथ ही समस्त आहरण संवितरण अधिकारी एवं लेखा संबंधी कार्यों में संलग्न अधिकारी को अभिदाताओं की शिकायतों का त्वरित परीक्षण कर तत्काल निराकरण सुनिश्चित करवा सकेंगे।

खरमसेड़ा में ग्रामीणों ने फिर दिखाई जागरूकता

अमरपाटन थाना अंतर्गत खरमसेड़ा गांव में आज ग्रामीणों ने एक बार फिर जागरूकता का परिचय देते हुए 50 पॉव अवैध अंग्रेजी शराब (गोवा ब्रांड) पकड़ी और पुलिस के हवाले कर दी। जानकारी के अनुसार, दो युवक एक बोरी में शराब भरकर मोटरसाइकिल से परिवहन कर रहे थे।ग्रामीणों ने संदेह के आधार पर उन्हें रोका और जांच करने पर शराब बरामद हुई। इस दौरान सुरेश कुशवाहा उर्फ टोपी मौके से फरार हो गया, जबकि सुखीराम प्रजापति पिता मुन्ना लाल प्रजापति (23 वर्ष) निवासी बड़ा टोला खरमसेड़ा को ग्रामीणों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया। अमरपाटन पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट