सौरभ श्रीवास्तव/खबर डिजिटल/कटनी। शहर में अवारा पशुओं का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा। आज दोपहर करीब 1 बजे कचहरी चौराहा पर दो सांडों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर और डंडों से दौड़ाकर सांडों को भगाया, तब जाकर स्थिति सामान्य हो सकी।इसी तरह दीपावली के दिन शहर के मुख्य मार्केट में भी दो सांडों की भिड़ंत से हड़कंप मच गया था। इस दौरान सड़क किनारे लगाए गए छोटे दुकानदारों को भारी नुकसान हुआ और कई वाहनों को भी क्षति पहुंची।शहरवासियों का कहना है कि अवारा पशु अब शहर की एक विकराल समस्या बन चुके हैं। सड़क, बाजार और चौक-चौराहों पर घूमते इन पशुओं से लोगों को आए दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम प्रशासन द्वारा इस दिशा में कोई ठोस कदम न उठाए जाने से नागरिकों में आक्रोश व्याप्त है।
शहर में अवारा पशुओं का आतंक — कचहरी चौराहा और मार्केट में सांडों की भिड़ंत से मचा हड़कंप
सम्बंधित ख़बरें


