झाबुआ/नावेद रजा/खबर डिजिटल/जिले में बीते 24 घंटे के दौरान औसतन 11.07 मि.मी. (लगभग 0.44 इंच) वर्षा दर्ज की गई। जिले के सभी छह वर्षामापक केंद्रों से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, सबसे अधिक वर्षा राणापुर क्षेत्र में 21.10 मि.मी. तथा सबसे कम थांदला में 6.00 मि.मी. दर्ज की गई।

जिला स्तरीय आंकड़ों के अनुसार –झाबुआ में 16.00 मि.मी., रामा में 8.30 मि.मी., राणापुर में 21.10 मि.मी., मेघनगर में 8.00 मि.मी., थांदला में 6.00 मि.मी. और पेटलावद में 7.00 मि.मी. वर्षा दर्ज हुई।
1 जून 2025 से अब तक जिले में औसतन 939.18 मि.मी. वर्षा हो चुकी है, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि में 1163.23 मि.मी. वर्षा हुई थी। वहीं, पिछले 10 वर्षों की औसत वर्षा 942.51 मि.मी. रही है।


