P?c1=2&c2=41463588&cv=3.9
Friday, April 17, 2026
No menu items!
spot_img
Homeमध्यप्रदेशकटनीकैमोर हत्याकांड से मचा हड़कंप: IG- DIG पहुंचे कटनी, भारी पुलिस बल...

कैमोर हत्याकांड से मचा हड़कंप: IG- DIG पहुंचे कटनी, भारी पुलिस बल तैनात


कैमोर हत्याकांड से मचा हड़कंप: IG- DIG पहुंचे कटनी, भारी पुलिस बल तैनात
कटनी – कैमोर में युवक नीलू रजक की गोली मारकर हत्या के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया है। स्थिति को काबू में रखने के लिए प्रशासन ने मोर्चा संभाल लिया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस महानिरीक्षक (IG) प्रमोद वर्मा खुद दोपहर बाद कटनी पहुंचे, जबकि पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) अतुल सिंह सुबह से ही कैमोर में मौजूद रहकर हालात पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।
पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक कर स्थिति का आकलन किया। सूत्रों के अनुसार, पूरे घटनाक्रम की विस्तृत समीक्षा की जा रही है और अधिकारियों ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए हैं।
कैमोर और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी तरह की अप्रिय स्थिति को रोका जा सके।

सम्बंधित ख़बरें

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

लेटेस्ट